उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर का सफल आयोजन
उन्नत भारत अभियान एवं स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज के अंतर्गत दिनांक 30 अप्रैल 2026 ग्राम शेखूपुर, ब्लॉक मैथा में एक महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर (Female Health and Hygiene Camp) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित अश्मिता मिश्रा ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती किरण देवी ने भी महिलाओं को साफ-सफाई अपनाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों पर जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपनी जिज्ञासाएँ भी साझा कीं तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत (कार्यक्रम समन्वयक) ने पूरे आयोजन का सफल संचालन सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह को प्रोत्साहित किया जा सके।यह कार्यक्रम ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।