भाषा विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, कुलपति ने दी बधाई
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को प्रकृति और प्राकृतिक विज्ञान पर आयोजित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (2nd International Conference on Nature and Natural Sciences - ICNS 2026) में प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन (ABRF) द्वारा सिक्किम एल्पाइन यूनिवर्सिटी, नामची (सिक्किम), भारत के साथ आपसी सहयोग से 24 मई 2026 को आयोजित किया गया था, जिसका आयोजन स्थल सिक्किम एल्पाइन यूनिवर्सिटी रहा।
इन शिक्षकों को मिला सम्मान:
डॉ. नलिनी मिश्रा, सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, शिक्षा शास्त्र विभाग को पर्यावरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'पर्यावरण श्री सम्मान' (Paryavaran Shri Samman) से विभूषित किया गया।
डॉ. राज कुमार सिंह लीगल स्टडीज, (इतिहास) विभाग को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर और अतुलनीय योगदान के लिए *'आउटस्टैंडिंग सोशल सर्विसेज अवार्ड' (Outstanding Social Services Award)* प्रदान किया गया। शिक्षकों की इस शानदार सफलता पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने दोनों संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि"डॉ. नलिनी मिश्रा और डॉ. राज कुमार सिंह की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
हमारे शिक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।