सुभाष सिंह को केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
उत्तर प्रदेश शासन, वित्त (सेवाएं) द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में वित्त अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में संयुक्त निदेशक (सामग्री प्रबंधन) के पद पर कार्यरत श्री सुभाष सिंह को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि यह प्रभार उन्हें बिना किसी अतिरिक्त वेतन-भत्ते के दिया गया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि “श्री सुभाष सिंह एक अनुभवी एवं कुशल प्रशासक हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं व्यवस्थित होगी, जिससे संस्थान के विकास कार्यों को गति मिलेगी।” विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव से वित्तीय कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।