हिंदी सूफी काव्य में हिंदू संस्कृति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आज**
आजमगढ़, 31 जुलाई। स्वर्गीय डॉ. कन्हैया सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर 1 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, आजमगढ़ के सेमिनार हॉल में "हिंदी सूफी काव्य में हिंदू संस्कृति" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हिन्दुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज तथा डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, आजमगढ़ के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हिंदी सूफी काव्य और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के विविध आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सवननन्द प्रसाद गुप्त को "डॉ. कन्हैया सिंह साहित्य सम्मान–2026" से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. एन.के. शुक्ल, माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह सहित अनेक शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रो. निर्मला एस. मौर्य, प्रो. देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव 'परिचय दास', डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. सुनील विपुल तथा डॉ. सुजीत कुमार सिंह सहित अनेक विद्वान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
आयोजकों ने शोधार्थियों, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।