बायोकेमिस्ट्री विभाग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार और केंद्रीय पुस्तकालय भ्रमण का अनुभव लिया
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताह के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बी.एससी. एवं एम.एससी. के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, वैज्ञानिक गतिविधियों, शोध के अवसरों तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के कन्वीनर डीन, फैकल्टी ऑफ साइंस प्रो. आलोक वर्मा, जबकि कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। दूसरे दिन के प्रथम सत्र में “हिमालयन इकोसिस्टम एंड बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन” विषय पर आयोजित सेमिनार में सहभागिता की। सेमिनार के अंतर्गत ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण डॉ. श्रीदेवी जेट्टी, लाइब्रेरियन, केंद्रीय पुस्तकालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर में वागिशा एवं निलेश ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर में सुमित, नितिका शर्मा एवं ग्रेसी सोनी संयुक्त रूप से प्रथम रहे। बी.एससी. पंचम सेमेस्टर में साहिल खान एवं अंशू ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी भारती द्वितीय स्थान पर रहीं।
एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर में अंकित राय क्वार ने प्रथम तथा अमित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया तथा समाचार-पत्र एवं पत्रिका अनुभाग की कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त करने, आवश्यक पुस्तक को खोजने तथा संबंधित अनुभाग से उसे प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
पुस्तकालय भ्रमण के दौरान डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. शिवा हिंगवासिया, श्री प्रशांत शर्मा, श्री कृष्णकांत, श्री अभिनव सेठ, श्री राजेश कुमार वर्मा, श्री शैलेंद्र निरंजन तथा डॉ. तहसीन तरन्नुम उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय की विभिन्न सुविधाओं, सेवाओं एवं शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में डॉ. रमेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. शाहिना कलीम, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजी. अंजलि छोन्कर तथा टीचिंग असिस्टेंट मिस दिव्या जैन का विशेष सहयोग रहा।