ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रंगों, शब्दों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का संदेश कुलपति प्रो अजय तनेजा के सरंक्षण में दिया गया। गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय पोषण माह 01 से 30 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का संदेश “Discover the Power of Nutrition” है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन, स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। उनकी रचनाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश भी दिखाई दिया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संरक्षक प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण तथा गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. तत्हीर फात्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें समाज में स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी एवं डॉ. अंजली सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।