भाषा विवि में मनाया गया अभियंता दिवस, तकनीकी महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निर्माण क्लब (Nirmaan Club) के तत्वावधान में अभियंता दिवस-2026 के अवसर पर भव्य तकनीकी महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इं. अरविंद कुमार जय, पूर्व Engineer-in-Chief एवं HOD, UPPWD तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार तनेजा सहित वित्त अधिकारी संतोष कुमार एवं निदेशक FOET आर.के. त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
मुख्य अतिथि इं. अरविंद कुमार जय ने भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, अनुशासन, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि अभियंता का जीवन निरंतर सीखने, नई तकनीक अपनाने और समाज की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ ईमानदारी, अनुशासन, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुलपति प्रो. अजय कुमार तनेजा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अभियंताओं की भूमिका सतत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल, ऊर्जा, भूमि एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को नवाचार एवं अनुसंधान के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के समाधान के लिए तैयार कर रहा है।तकनीकी महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए वर्किंग मॉडल प्रस्तुति, तकनीकी क्विज, एक्सटेम्पोर, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में इं. कौशलेश कुमार शाह, प्रभारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग, तथा डॉ. आयुष कुमार, इं. आस्था चौरसिया, डॉ. श्रेया जादौन, इं. मोहम्मद सलमान अंसारी, इं. अभिनव शुक्ला एवं इं. सैयद निशात का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में इं. कौशलेश कुमार शाह ने सभी अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।