आजमगढ़, 19 सितंबर 2026। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 19 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रनिर्माण एवं जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत की संकल्पना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा सिंह ने किया तथा सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों एवं जूरी सदस्यों का आभार शांभवी तिवारी ने व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।