लखनऊ, 21 सितंबर 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे 'सेवा संकल्प माह' के उपलक्ष्य में आज विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. पीयूष त्रिवेदी, सहायक आचार्य डॉ. कृष्ण मुकुंद, डॉ. यूसुफ अयाज एवं डॉ. भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व डॉ. आशीष शाही द्वारा निभाया गया। सेवा संकल्प के रूप में प्रत्येक विद्यार्थी ने एक-एक पौधा रोपित किया और उसकी नियमित देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।