ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर शतरंज (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कुलपति प्रो अजय तनेजा के सरंक्षण में किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सामाजिक विज्ञान संकाय के निखिल ने विज्ञान संकाय के अंकुश को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। अंकुश उपविजेता रहे। महिला वर्ग के फाइनल में विज्ञान संकाय की नौशीन ने अपने ही संकाय की अंजली पाण्डेय को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अंजली पाण्डेय उपविजेता रहीं. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन, रणनीतिक सोच और खेल भावना का परिचय दिया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़े संघर्ष ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाए रखा। शतरंज जैसे खेल विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता और धैर्य विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य के अनुरूप प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

प्रतियोगिता का निर्णायन मुदससिर अली, मुदित शुक्ला, रेहान खान (मुख्य निर्णायक), विशाल, हुमैद, आरिफ, आदित्य, मो. रेहान, आयुष रस्तोगी एवं शादाब अली ने किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कुलसचिव श्री विकास, वित्त अधिकारी श्री संतोष कुमार, डॉ. नलिनी मिश्रा, अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति, मोहम्मद शारिक, डॉ. आरिफ अब्बास, डॉ. हसन मेहदी एवं डॉ. दीपिका दयालु सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों तथा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।