ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैरम (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. नलिनी मिश्रा ने किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में संकाय इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अयान अंसारी ने संकाय फार्मेसी के अब्दुल्लाह को 26-15 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में संकाय वाणिज्य की अदीबा सिद्दीकी ने संकाय लीगल स्टडीज की रूबीना सिद्दीकी को 25-23 से पराजित कर महिला वर्ग की चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के उद्देश्यों के अनुरूप खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता का निर्णायन मुदस्सिर अली, मुदित शुक्ला, रेहान खान (मुख्य निर्णायक), विशाल, आशीष शर्मा, आशीष कुमार सिंह, आकर्ष, आदित्य, मो. रेहान, आयुष रस्तोगी एवं शादाब अली ने किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा परिषद के सचिव मोहम्मद शारिक, स्पोर्ट्स क्लब-सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. आरिफ अब्बास एवं डॉ. हसन मेहदी तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य डॉ. दीपिका दयालु सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।