झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को ‘मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति और देश के भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष के आर्यन अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.एससी. गणित प्रथम सेमेस्टर के अभिषेक मिश्रा एवं बीसीए तृतीय सेमेस्टर के दिव्यम सैंगर संयुक्त रूप से द्वितीय रहे, जबकि एम.एससी. गणित तृतीय सेमेस्टर की निशा राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रो. आलोक वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कंचन, डॉ. धर्मेंद्र बादल, डॉ. ममता सिंह, कमल किशोर गुप्ता, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव एवं डॉ. वर्षा सहित विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच, ज्ञान और सक्रिय सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।