आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के व्यवसाय प्रशासन विभाग के बीबीए छात्रों के लिए एक शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के मार्गदर्शन के अनुरूप सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि छात्र विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

भ्रमण के अंतर्गत छात्रों ने डैनब्रो, मिस्टर ब्राउन बेकरी, लखनऊ का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने बेकरी की उत्पादन प्रक्रिया, संचालन व्यवस्था, गुणवत्ता नियंत्रण तथा कार्यप्रणाली को करीब से समझा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

इसके पश्चात छात्रों ने लखनऊ चिड़ियाघर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ आपसी संवाद एवं टीम भावना का आनंद लिया।

पूरे भ्रमण के दौरान डॉ. रोहित,डॉ. अनुराग सिंह,डॉ. रितंभरा एवं डॉ. शिवांगी ने छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन एवं सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, अनुभवात्मक एवं यादगार रहा।