उत्तराखंड पीसीएस आदर्श त्रिपाठी ने हासिल किया दूसरा स्थान.....

Update: 2020-12-23 10:58 GMT


उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा का परिणाम उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को जारी किया गया। परिणाम में सत्रह अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।चयनित अभ्यर्थियों में उदिशा सिंह आदर्श त्रिपाठी, अंजू आयशा फरहीन जहां के नाम शामिल है।

पीजीआई के एल्डिको उद्यान 2 कालोनी निवासी आदर्श त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड में सिविल जज की परीक्षा पास कर दूसरी रैंक हासिल कर लखनऊ का मान बढ़ाया है। समाजसेवी अनिल त्रिपाठी के बेटे आदर्श त्रिपाठी ने दूसरे प्रयास में उत्तराखण्ड में सिविल जज की परीक्षा पास कर राजधानी का मान बढ़ाया है।

मंगलवार को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सिविल जज(जूनियर डिविजन)-2019 के आये परिणाम में आदर्श त्रिपाठी ने दूसरी रैंक हासिल की

है।

आदर्श ने बताया कि पिछले साल 2017 में पटना की चाणक्य नेशनललॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसके बाद पीसीएसजे की तैयारियों के लिये दिल्ली में कोचिंग की। पहले प्रयास में उनका चयन नही हो सका,जिसके बाद उत्तराखण्ड में पीसीएस जे की परीक्षा के बाद आये परिणाम में सफलता हासिल की। आदर्श अपनी सफलता के पीछे का कारण पिता अनिल त्रिपाठी के विश्वास और माता सीमा त्रिपाठी के आशीर्वाद को बताते हैं।

शिवांग

Tags:    

Similar News

Apply for teaching positions