नाइजीरिया के मुशू गांव के चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक झड़प, 16 लोगों की मौत; माहौल तनावपूर्ण
अबुजा ,25 दिसंबर। उत्तर मध्य नाइजीरिया के मुशू गांव में चरवाहों और किसानों के बीच हुई झड़प में लगभग सोलह लोग मारे गए, जिसके बाद यहां माहौल तनावपूर्ण है। हमला बीती आधी रात को हुआ और रक्तपात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में स्थिति को और ज्यादा बिगडऩे से रोकने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जातीय और धार्मिक संघर्ष सामान्य बात हैं।