क्यूबा ने मानवीय आधार पर बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की

Update: 2026-04-04 07:59 GMT




क्यूबा ने मानवीय आधार पर बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमरीका की ओर से लगातार बने दबाव के बीच उसने कहा है कि दो हजार से अधिक बंदियों को रिहा किया जायेगा। पूर्वी हवाना के ला लिमा कारागार से 20 से अधिक बंदियों को रिहा किया गया।

अमरीका में क्यूबा के दूतावास ने बताया कि 60 वर्ष से उपर के लोगों के अलावा महिलाओं और विदेशी नागरिकों को भी रिहा कर दिया जायेगा। यह पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ी सजा माफी है। अमरीका ने कहा कि वह इस बात पर बारीकी से नजर रख रहा है कि रिहा किये गये लोगों में राजनीतिक बंदी भी शामिल हों। अमरीकी प्रवक्ता ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने राजनीतिक बंदी रिहा होंगे।

Similar News