यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूस ने ड्रोन हमला किया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। यह हमला कीव क्षेत्र के डाइमर शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुआ, जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 14 लोगों के लापता होने की भी जानकारी दी है। घटनास्थल पर बचावकर्मी भारी मशीनों और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं, लापता लोगों के परिजन अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ड्रोन पहले खुले मैदान की दिशा में बढ़ता दिखाई दिया, लेकिन बाद में उसने अपना रास्ता बदल लिया और डाइमर शहर की ओर बढ़ गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है।