सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कोरोना से थे संक्रमित.....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर दुख जताया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हमारे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को प्रकट किया।
उनकी सादगी और करुणा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे विचार उनके परिवार और कई प्रशंसकों के साथ हैं। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, हेस्को के संस्थापक पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी समेत कई लोगों ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बता दें एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पद्मभूषण सुंदरलाल बहुगुणा का शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया।
आपको बता दें कि देहरादून स्थित शास्त्रीनगर स्थित अपने दामाद डॉ. बीसी पाठक के घर पर रह रहे सुंदरलाल बहुगुणा ने कुछ दिन पहले बुखार आया था।हालांकि इस बुखार का इलाज उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा था। लेकिन बुखार नहीं उतरने पर तीसरे दिन उन्हें एम्स ले जाने की सलाह दी गई।
सुंदर बहुगुना के बेटे राजीव ने बताया कि अस्पताल में उनका आरटीपीसीआर टेस्ट व अन्य जांचे की गई थी। सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी 1927 में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। वे कई सालों से हिमालय के जंगलों के संरक्षण के लड़ाई लड़ रहे थे। कहा जाता है कि जंगलों को बचाने के लिए उनकी पत्नी ने 'चिपको आंदोलन' करने का उपाय बताया था।
1970 में वे चिपको आंदोलन के सदस्य चुने गए। इसके बाद 1980 में उन्होंने टिहरी बांध का विरोधी आंदोलन का अगुवाई की। पर्यावरण को बचाने के लिए सुंदरलाल बहुगुणा का यह योगदान हर किसी को स्मरण रहेगा।
अराधना मौर्या