पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में हैं आरोपी....
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद थी.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. स्पेशल सेल ने उन्हें दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है. मामले में सुशील पर पुलिस ने एक लाख जबकि उनके साथ अजय पर 50 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया गया था.
साथ ही पहलवान के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था. बताते चलें कि सुशील सिंह 4 मई के बाद से ही एक पहलवान की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. आरोप है कि सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम कैंपस में हुई मारपीट में सागर राणा की मौत हो गयी थी.
बता दें कि इससे पहले, रविवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहना था कि पहलवान सुशील कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद है. उसकी तलाश की जा रही है.
वहीं सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की. दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा.
पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी. उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी.
अराधना मौर्या