भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लाने के लिए भारत ने डोमिनिका भेजा जेट......
भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए एक भारतीय जेट डोमिनिका पहुंच गया है. डोमिनिका से बुधवार को पकड़े गए चोकसी पर अवैध रूप से द्वीप राष्ट्र में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है. एंटीगुआ न्यूज रूम के अनुसार, चोकसी पर डोमिनिका में अवैध प्रवेश का आरोप लगाया गया है. एंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्रॉने ने एक इंटरव्यू में जेट भेजे जाने की पुष्टि की है.
चोकसी फिलहाल कैरिबियाई देश डोमिनिका रिपब्लिक में है. कहा जा रहा है कि इस जेट में मेहुल चौकसी से जुड़े सारे दस्तावेज भी भेजे गए हैं, ताकि इसे डोमिनिका की कोर्ट में रखा जा सके. भारत सरकार इन दस्तावेजों से ये साबित करना चाहती है कि मेहुल चोकसी भगोड़ा है. लिहाजा उसे तुरंत भारत को सौंप दिया जाए. भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी इस वक्त डोमिनिका पुलिस की हिरासत में है.
इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की ताजा तस्वीर सामने आई है. मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका पुलिस की कस्टडी में है. तस्वीर में दिख रहा मेहुल चोकसी जेल की सलाखों के पीछे है और उसके हाथों पर चोट के निशान दिख रहे हैं. उसकी आंखें काफी लाल हैं और शरीर से वह काफी कमजोर दिख रहा है. पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी मेहुल चोकसी अपने भांजे नीरव मोदी के साथ 4 जनवरी 2018 को भारत छोड़कर भाग गया था.जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही उसने 2017 में ही कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी.
अराधना मौर्या