जस्टिस अरूण मिश्रा संभालेंगे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की कमान......

Update: 2021-06-02 05:18 GMT



सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड अरुण कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. जस्टिस अरुण मिश्रा ने 1978 में एक वकील के रूप में काम शुरू किया. वह 1998-99 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए. जस्टिस मिश्रा आज से अपना पदाभार संभालने जा रहे हैं. अरूण कुमार मिश्रा को अक्टूबर 1999 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. बाद में उन्होंने 7 जुलाई 2014 को सर्वोच्च न्यायालय में पद संभालने से पहले राजस्थान उच्च न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया.

इस दौरान कांग्रेस नेता खड़गे ने सुझाव दिया था कि चूंकि एनएचआरसी में अधिकांश शिकायतें दलित, आदिवासी या अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़ी होती हैं, इसलिए आयोग में इन समुदायों का कम से कम एक प्रतिनिधि होना चाहिए. इसे नहीं माने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना विरोध दर्ज कराया. पिछले साल दिसंबर में न्यायमूर्ति एचएल दत्तू के रिटायर होने के बाद से पांच महीने से भी अधिक समय से एनएचआरसी पुल टाइम अध्यक्ष के बिना है.

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनएचआरसी सदस्यों के दो खाली पदों के लिए जहां 12 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, वहीं अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में भारत के तीन पूर्व चीफ जस्टिस भी शामिल थे. हालांकि न्यायमूर्ति मिश्रा को आखिरकार राष्ट्रीय मानवाधिकार निकाय के अध्यक्ष के लिए चुना गया था.

अराधना मौर्या

Similar News