राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगाए गए आरोप कोर्ट में याचिका दायर करने की शुरू हुई तैयारी
राम जन्मभूमि क्षेत्र में लगे घोटाले का आरोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिसमें अब राजनीतिक पार्टियों ने भी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी के खिलाफ जांच के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है और राम मंदिर के नाम पर रामकोट में प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है।
आपको बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी तक फकीरे राम, मां कौशल्या भवन को खरीदा जा चुका है। बता दें कि दुबई अयोध्या के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित बाघ बागेश्वर क्षेत्र में 12080 वर्ग मीटर भूमि खरीदारी पर राजनीतिक पार्टियों ने ट्रस्ट पर दो करोड़ की भूमि ₹18 करोड़ खर्च करने का बड़ा आरोप लगाया वहीं इस मामले पर रामालय ट्रस्ट भी सामने आ गया है।
बता दें कि रामालय ट्रस्ट के ट्रस्टी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार व ट्रस्ट से मांग किया है कि ट्रस्ट भक्तों के पैसों में भ्रष्टाचार कर रहा है। इसका निराकरण हो चाहिए इसके लिए ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय व सदस्य अनिल मिश्र पर जांच किया जाए। और उन्हें जांच होने तक पद से निलंबित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए कई वर्षों से हमारे पूर्वज संघर्ष करते आए हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म भूमि मुक्त हो और उस पर भव्य दिव्य आराधना स्थल बना करके वेद और शास्त्र के विधि से भगवान को पुनः वहां पर विराजमान कर वहां पर पूजन अर्चन करे। वह कार्य शुरू ही नहीं हुआ कि बीच में राजनीतिक लोग आ गए हैं या ठीक नहीं है हम लोग चाहते थे कि अधर्म का कार्य है। उस पर भी हम लोगों ने संतोष किया कि कुछ कार्य आगे बढ़े लेकिन अब मंदिर बनाने के लिए जो भक्तों से पैसा लिया गया है पैसे से मंदिर खरीदे जा रहे हैं उसके बाद उन्हें तोड़ दिया जा रहा है उनके अंदर की मूर्तियां कहां जा रही हैं क्या हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके साथ पूजा अर्चना बंद कर दी जा रही है यह बड़ी चिंता का विषय है इसलिए अब इनकी रक्षा करनी चाहिए इसके लिए स्वाभाविक की बाहुबल तो दिखाई नहीं जा सकता लेकिन विधिक प्रक्रिया अपना नहीं होगी जिसके लिए राम जन्मभूमि क्षेत्र जानकारी रखने वाले वकील को होना जरूरी था। इसलिए आज निर्मोही अखाड़ा के वकील रहे रंजीतलाल वर्मा से मुलाकात की गई है और इस केस के दाखिला के लिए पूरी प्रक्रिया किया जाएगा।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी तथा सीबीआई से जांच कराने की मांग की। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में दावा किया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा के साथ मिलकर दो करोड़ की कीमत की जमीन को 18 करोड़ में खरीदने का काम किया है।
नेहा शाह