पश्चिम बंगाल के केंद्रीय प्रभारी भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय ने बुलाई शीर्ष नेताओं की बैठक। गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाने के लिए निर्देश

Update: 2021-07-23 18:11 GMT


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने बंगाल के संगठन को फिर से मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर के पश्चिम बंगाल के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को पार्टी के नेताओं की एक अहम बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने निर्णय लिया कि गुरु पूर्णिमा का उत्सव पार्टी कार्यकर्ता पालन करेंगे। इतना ही नहीं इस मीटिंग के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन और हिंसा को लेकर के ममता बनर्जी की भी जमकर आलोचना की।


आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद कैलाश विजयवर्गीय पहली बार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे यह बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई।इसी के साथ आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी संगठन के नेताओं को पार्टी संगठन को फिर से मजबूत करने का निर्देश दिया है, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बरकरार रखा जा सके. बैठक में देवश्री चौधरी, अमित मालवीय, अमिताभ चक्रवर्ती, प्रताप बनर्जी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।‌


भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मुताबिक अखिल भारतीय नेतृत्व द्वारा तय किया गया कि गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम बंगाल में नहीं मनाया जा रहा था जिसको लेकर के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाराजगी जताई। उसके बाद पार्टी के महासचिव और बंगाल के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने आज सुबह पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की और कल गुरु पूर्णिमा का पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यह तय किया गया है कि शीघ्र ही पार्टी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेगी।


नेहा शाह


Similar News