तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने की नौसेना एवं तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात

Update: 2021-07-23 18:13 GMT


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को नौसेना और तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। आयोजित की गई बैठक के दौरान पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, तमिलनाडु और पुदुुचेरी नौसेना क्षेत्र, रियर एडमिरल पुनीत चड्ढा के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के साथ थे।


आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन ने तटरक्षक पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय कमांडर एवं महा निरीक्षक आनंद प्रकाश से अलग से मुलाकात की। और दोनों दौर की बैठकों के दौरान मुख्य सचिव वी. इरै अंबू, लोक सचिव डी. जगन्नाथन और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि नौसेना और तटरक्षक अधिकारियों से मुलाकात करने का एकमात्र उद्देश्य आने वाले तूफानों से लोगों की रक्षा करना होगा।


आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार बताया गया है कि देश में कोरोनावायरस से निजात पाने के लिए वैक्सीनेशन में तमिलनाडु सबसे प्रथम स्थान से आगे चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के मामले में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात ने टीकाकरण के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु को वैक्सीन की 5.88 लाख डोज, पश्चिम बंगाल को 4.86 लाख डोज और गुजरात को 4.62 लाख अतिरिक्त डोज दी गई है।


नेहा शाह


Similar News