अफगनिस्तान ओर तालिबान के बीच हो रहे विवादों पर बोली खिलाड़ी बबीता फोगाट जानिए क्या किया ट्वीट
अफगनिस्तान ओर तालिबान के बीच हो रहे विद्रोह से पूरा विश्व परेशान है। ऐसे में और ज्यादा आतंकवाद फैलने का डर तो लगातर बना हुआ है। ऐसे में हाल ही में एक के बाद एक वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #अफगानिस्तान लगातार ट्रेंड हो रहा है।
बता दें कि आम लोगों से लेकर नेता, राजनेता, सेलिब्रेटी इसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ट्वीट कर अपनी भवानाएं भी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता बबीता फोगाट ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि
अफगानिस्तान के पास सस्ता पेट्रोल था, सस्ता डीजल था औऱ सस्ती प्याज़ भी थी पर नरेंद्र मोदी जैसा नेता नहीं था। बबीता फोगाट के इस ट्वीट को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं करीब 4 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया।
गौरतलब है कि लगातार अफगानिस्तान से ऐसी कई तस्वीरें, वीडियो सामने आए थे जो हैरान करने वाले थी।
काबुल एयरपोर्ट पर हज़ारों की भीड़ जुटी हुई थी और किसी भी तरह सिर्फ यहां से बाहर जाना चाहती थी।
बता दे कि काबुल एयरपोर्ट से जो वीडियो सामने आए, उनमें देखा जा सकता था कि कैसे लोग प्लेन पर चढ़ने को आतुर थे, मानो कोई रेलवे स्टेशन हो और सिर्फ आखिरी ट्रेन छूट रही हो, इसी तरह लोग प्लेन की छत पर चढ़ गए।
बता दें कि अगानिस्तान की हालत देखते हुए अमेरिका द्वारा अपने और मित्र देशों के लोगों को निकालने के लिए स्पेशल एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई है।
नेहा शाह