नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ,जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी के अनुसार ------इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 30 अगस्त को मनाई जाएगी अष्टमी तिथि 29 अगस्त को रात्रि 10:10 पर लग रही है जो 30 अगस्त को 12:00 बज के 14 मिनट तक रहेगी|
सनातन धर्म में भाद्र कृष्ण अष्टमी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के लिए विशेष होता है |इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है| भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रकृष्ण अष्टमी बुधवार रोहिणी नक्षत्र मे वृष राशि के चंद्रमा में हुआ था |
भगवान श्री कृष्ण ही एक ऐसे विशेष देवता है जो 10 अवतारों में से सर्व प्रमुख पूर्णा अवतार 16 कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्री कृष्ण को मानते है |भगवान श्रीराम मे14 कलाओं का ही समावेश था| भगवान का जन्म द्वापर युग के अंत में हुआ था |
वही रोहिणी नक्षत्र 30 अगस्त को प्रातः 6:42 से लग रही है जो 31 अगस्त को 9:00 बज कर 19 मिनट तक रहेगी| देखा जाए इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी अपने आप में बेहद खास होने वाली है कारण रोहिणी तथा अष्टमी का योग होने से जयंती नामक योग होता है| जो यदा-कदा ही देखने को मिलता है इस बार ऐसा ही सुंदर योग देखने को मिलेगा वही उदय व्यापिनी रोहिणी मतावलम्बी वैष्णो जन31 अगस्त को मनाये गे|श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रहने से समस्त पापों का नाश धर्म अर्थ काम मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही अंत में वैकुंठ में भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद के स्थान प्राप्त होता है |