विवि के कुलपति आचार्य संजय सिंह की प्रेरणा से व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,लखनऊ - डॉ० सुनीता सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित बीबीएयू में चल रहे योग महोत्सव में सोमवार को विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। योग वेलनेस सेन्टर के योग प्रशिक्षक सागर सैनी ने योग सिखाते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया,उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन मे उतारने के लिए भी प्रेरित किया,
लगातार चल रहे योग महोत्सव में योग सिखाते हुए यह भी बताया कि योग के माध्यम से हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ बन सकते है, प्राणायाम करने से हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, व कहा कि प्रतिदिन योग हमे साध्य नही बल्कि असाध्य रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है। योग विशेषज्ञ सागर सैनी ने यह भी बताया कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में अनिद्रा,तनाव, हाइब्लडप्रेशर,शुगर,थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, कमरदर्द, मोटापा, जोड़ो का दर्द जैसी विकृत समस्याएं आम हो गयी है, इन सभी का निदान योग में है इसलिए नियमित आसन,प्रणायाम,ध्यान करने व साथ मे कुछ आयुर्वेदिक व घरेलू औषधि का सेवन करने से यह सभी बीमारियां शत प्रतिशत ठीक हो जाती है। यह कार्यक्रम योग विभाग एवं योग वेलनेस सेन्टर के समन्वयक प्रो० शरद सोनकर की देख रेख में योग महोत्सव मनाया जा रहा है,
यह योग महोत्सव विवि के योग विभाग, योग वेलनेस सेन्टर, विवि के मीडिया सेन्टर( ईएमआरसी), बीबीएयू एनसीसी यूनिट, एनएसएस एवं आजादी का अमृत महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जो 21 मई से 21 जून तक योग महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमे हर प्रकार के रोग सम्बंधित जानकारी व क्विज कॉम्पिटिशन, योग प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।