कल 1 दिसंबर से बदलेगा कई ट्रेनो का समय

Update: 2020-11-30 15:30 GMT



लखनऊ

रेलवे ने पहली दिसंबर से चित्रकूट एक्सप्रेस, शताब्दी, शहीद, सरयू यमुना और सुहेलदेव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय बदल दिया है। इससे यात्रियों को अब नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेनें पकड़नी पड़ेंगी। शताब्दी पांच मिनट लेट आएगी और चित्रकूट एक्सप्रेस करीब डेड़ घंटे पहले ही जबलपुर पहुंचेगी। लखनऊ से चित्रकूट के समय में बदलाव नहीं हुआ। कैफियात दिल्ली से करीब एक घंटे लेट आएगी। हालांकि लखनऊ से इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली से 15 मिनट जल्दी छूटेगी सुहेलदेव

02220 सुहेलदेव एक्सप्रेस पहली दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से शाम 6:50 बजे छूटेगी। ट्रेन लखनऊ से रात 3:15 बजे छूटकर गाजीपुर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। जबकि गाजीपुर से 02219 सुहेलदेव एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को शाम 5:20 बजे छूटेगी। ट्रेन लखनऊ से रात 11.58 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी।

अमृतसर से 10 मिनट जल्दी चलेगी शहीद और सरयू यमुना

04674 शहीद एक्सप्रेस और 04650 सरयू यमुना एक्सप्रेस पहली दिसंबर से अमृतसर से दोपहर 1:05 बजे छूटेगी। ट्रेन लखनऊ से अगले दिन सुबह 6.25 बजे छूटकर तीसरे दिन रात 12:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04673 शहीद एक्सप्रेस और 04649 सरयू यमुना एक्सप्रेस जयनगर से सुबह 7:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 12:55 बजे छूटकर अमृतसर शाम 4:40 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली से सवा घंटे देरी से चलेगी कैफियात

02226 कैफियात एक्सप्रेस पहली दिसंबर से दिल्ली स्टेशन से सवा घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन दिल्ली से रात 8:25 बजे, लखनऊ जंक्शन से तड़के 4:05 बजे छूटकर आजमगढ़ सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 02225 कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ से शाम 4:25 बजे, लखनऊ जंक्शन से रात 11:15 बजे चलकर दिल्ली सुबह 7:05 बजे पहुंचेगी।

ऋषि जयसवाल।

Tags:    

Similar News