भारत की मेजबानी में ब्रिक्स समिट, इथियोपिया के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस वैश्विक आयोजन को लेकर देश की राजधानी में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए सदस्य और सहयोगी देशों के शीर्ष नेताओं और राजनयिकों का भारत आगमन शुरू हो चुका है।
इसी कड़ी में, सम्मेलन में भाग लेने के लिए इथियोपिया के विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।