आज रात 10 बजे सील हो जाएगी दिल्ली की सीमा

Update: 2025-08-14 11:34 GMT



स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। आज रात 10 बजे से दिल्ली की सीमाएं सील कर दी जाएंगी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।

दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मोनिका भारद्वाज ने जानकारी दी कि 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, 'आज रात 10 बजे के बाद दिल्ली में कोई भी कॉमर्शियल वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। आम नागरिकों को किसी असुविधा से बचाने के लिए हम समय-समय पर ट्रैफिक एडवाइजरी सोशल मीडिया पर साझा करते रहेंगे।'

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात से जुड़ी जानकारियों के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें।

Similar News