भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर हुए विराम समझौते को 100 दिन पूरे, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद करेंगे श्रीनगर का दौरा....
भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच नियंत्रण रेखा यानी एलओसी विराम समझौते को आज करीब 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे दो दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर जायजा लेने के लिए पहुंचे।
जहां पर वह इस यात्रा के दौरान सीमा पर आतंकवाद विरोधी अभियान की जमीनी समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौते मैं दोनों सेनाओं के सैन्य अभियानों के महानिदेशक ओं के बीच बातचीत के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में समझौते को शुरू कर दिया गया था।
सेना के सूत्रों द्वारा बताया गया है कि सेना प्रमुख आज 15 कोर के शीर्ष सैन्य कमांडर के साथ जमीन पर स्थिति की समीक्षा करेंगे। जो घाटी में आतंकवाद और घुसपैठ विरोधी अभियान दोनों को देखता है।
सेना प्रमुख द्वारा बताया गया है कि घाटी में चौकियों का भी दौरा किया जा सकता है और आतंकवादियों के घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश से निपटने के लिए सैनिकों की तैयारियों की समीक्षा भी होगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चल रहे संघर्ष विराम समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके परिणामस्वरूप पिछले कई वर्षों में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर इतनी लंबी अवधि में शांति बनी रही। वहीं अब नरवणे ने भी सेनाओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समझौते का पूरी तरह से पालन किया जाए, लेकिन साथ ही एलओसी के पार से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की किसी भी कोशिश के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जाए।
नेहा शाह