चीनी कम्युनिस्ट पार्टी स्थापना दिवस के 100 साल पूरे होने पर वामपंथी नेताओं ने भी लिया भाग, भाजपा ने की कड़ी निंदा।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में देश के वामपंथी नेताओं की हिस्सेदारी पर जबरदस्त बवाल हुआ है । बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी दूतावास की ओर से किया गया था। जिसका माध्यम वर्चुअल था। इस वर्चुअल कार्यक्रम में कई वामपंथी नेताओं ने भाग लिया था।
जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यक्रम में देश के वामपंथी नेताओं के हिस्सा लेने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के कद्दावर नेताओं की बात करें तो सांसद और पश्चिम बंगाल के पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि वामपंथी दल हमेशा भारतीय परंपरा और संस्कृति को खारिज करते रहे हैं।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि चीन के साथ भारत के रिश्ते कभी सहज नहीं रहे। भारत और चीन के बीच युद्ध भी हो चुका है और युद्ध के दिनों में भी वामपंथी दलों के नेता देश के साथ खड़े होने की जगह चीन के साथ खड़े थे और उसकी तरफदारी में जुटे हुए थे।
नेहा शाह