प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

Update: 2026-07-26 04:50 GMT


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 136वीं कड़ी होगी। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट तथा न्यूज़ऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

इसके साथ ही एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी इस कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी करेगा।

Similar News