दिल्ली में आज ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक, भारत करेगा मेजबानी
भारत आज नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा। इससे पहले 17 अगस्त को पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास पर संपर्क समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई।
यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम-‘सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास’ के तहत आयोजित की जा रही है। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, बैठक का उद्देश्य सार्थक चर्चा, आम सहमति बनाने और पर्यावरणीय सहयोग को मजबूत करना है।
मंत्रालय ने बताया कि भारत ने ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह के लिएचार प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र तय किए हैं। इनमें सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना, वनरोपण एवं दावानल और आपदा प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था तथा जलवायु अनुकूलन शामिल हैं।