प्रदेश की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रदेश की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्री साव ने कल लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर प्रदेशभर में सड़कों और पुलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अगले दो-तीन दिनों में अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने को कहा। साथ ही, सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वच्छता ही सेवा के तहत लोक निर्माण विभाग के सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने और कार्यालय परिसरों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।