वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति ने 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए पुरस्कार

Update: 2025-12-26 06:18 GMT




देशभर में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

ये सम्मान उन बच्चों को दिया गया है जिन्होंने वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और खेल जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो हर वर्ष प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने वहां पर मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रपति ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ संकल्प दिखाएं और राष्ट्र-निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Similar News