वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आज करेंगे कोविड-19 वर्कर्स के लिए कस्टमाइज क्रैश कोर्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री 11:00 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए आज 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कस्टमाइज क्रैश कोर्स लॉन्च करने जा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक लॉन्च के साथ ही 26 राज्यों में111 ट्रेनिंग सेंटर की भी शुरुआत की जाएगी और लॉन्चिंग से पहले प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि इन 6 कस्टमाइज जॉब के लिए ट्रेनिंग कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कस्टमर क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में लाख से अधिक कोविड-19 योद्धाओं को स्किल्स प्रदान करना होगा। जिसमें होम केयर सपोर्ट, बेसिक केयर सपोर्ट, एडवांस केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट और मेडिकल इक्विपमेंट सपोर्ट जैसी छह कस्टमाइज्ड जॉब के लिए कोविड योद्धाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल विकास योजना 3.0 के केंद्र घटक के तहत पर एक विशेष कार्यक्रम के रूप में तैयार किया जाएगा। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इसमें कुल 276 करोड रुपए का खर्चा शामिल होगा। कार्यक्रम स्वास्थ्य क्षेत्र में जनशक्ति की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल नॉन-मेडिकल हेल्थ वर्कर्स का निर्माण करेगा।
इसके जरिए कोविड वॉरियर्स को होम केयर सपोर्ट, बेसिक केयर सपोर्ट, एड्वॉन्स्ड केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट और मेडिकल इक्विपमेंट सपोर्ट के क्षेत्र में ट्रेनिंग दी जाएगी।
नेहा शाह