भारत ने रिकार्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। जिम्बाब्वे में हुए फाइनल में, भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में, इंग्लैंड की टीम 40 ओवर और 2 गेंद में 311 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से कालेब फॉकनर ने सर्वाधिक 115 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में अब तक की सबसे बड़े अंतर वाली जीत भी है। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।