दिल्ली के 2 अस्पतालों में आज से आम लोगो को मिल सकती है स्पूतनिक V वैक्सीन
दिल्ली के दो अस्पतालों अपोलो हॉस्पिटल और मधुकर रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में यह रूसी वैक्सीन उपलब्ध होगी। आज से इन अस्पतालों में स्पूतनिक V का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। बता दें कि भारत में जारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में अभी तक कोविशील्ड और कोवैक्सीन को ही शामिल किया गया था। अब रूसी टीका स्पूतनिक V इसमें शामिल हो गया है।
इस टीके के लिए भी को-विन वेबसाइट, आरोग्य सेतु ऐप और उमंग ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है। स्पुतनिक वी अगले सप्ताह से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में उपलब्ध होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक स्पुतनिक-वी की 1000 खुराक अपोलो अस्पताल पहुंची हैं। इनमें से 179 खुराक डॉ रेड्डीज लैब के कर्मचारियों को लगाई गई।
स्पुतनिक वी की प्रति खुराक की कीमत 1,145 रुपये रखी गई है।सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल स्पुतनिक वी को 20 जून तक अस्थायी रूप से देना शुरू कर देगा। कोविन पोर्टल के जरिए बुकिंग हो सकती है।
गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित स्पुतनिक V, कोविड -19 के खिलाफ दुनिया का पहला रजिस्टर्ड टीका है और इसे पिछले अगस्त में मॉस्को में रेगुलेटरी अप्रूवल दिया गया था। इस दो डोज वाली वैक्सीन को अब 67 देशों में अधिकृत किया गया है। स्पुतनिक वी ने अपने हाइहेस्ट एफिशिएंसी रेट र 91.6 प्रतिशत होने का दावा किया है।