प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। आज से शुरू हो रहा तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी

‘सिलिकॉन से सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’  विषय पर आयोजित की जा रही है।


इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़ी वैश्विक और भारतीय कंपनियां, नीति-निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।