प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज गुजरात के वडनगर से एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली को रवाना करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जन्मदिन के मौके पर कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।