राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मिले 300 उपहारों की ऑनलाइन नीलामी शुरू की

Update: 2026-08-05 11:26 GMT




राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान मिले 300 चुनिंदा उपहारों की आज से ऑनलाइन नीलामी शुरू कर दी है। यह नीलामी ई-उपहार पोर्टल पर की जा रही है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि बोली लगाने की प्रक्रिया 5 सितम्‍बर तक चलेगी। लोग ई-उपहार पोर्टल पर जाकर बोली लगा सकते हैं। नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि सामाजिक कार्यों पर खर्च की जाएगी।

Similar News