यूपीः प्रयागराज में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा
प्रयागराज में सूर्य उपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। इस दौरान नैनी के अरैल संगम, बालूआघाट सहित गंगा-यमुना के विभिन्न घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से घाटों पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने बताया कि छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का विशेष महत्व है। यह पर्व पवित्रता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति आभार और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया। बाइट- महिलाएं