शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव आज चार दिनों की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में कहा है कि उनकी यात्रा क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा और व्‍यापार तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।