राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची धनबाद, आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Update: 2025-08-01 07:59 GMT



राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू धनबाद पहुंची। यहां धनबाद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव अमिताभ कौशल, आईजी अखिलेश कुमार झा, आईजी क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुछ देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का स्वागत किया।

LEAD 3 अब से कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद पहुंचने वाली हैं। यहां वे आईआईटी आईएसएम के 45वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जिस मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी आईएसएम परिसर में प्रवेश करेंगी उस मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी सर्विस लेन और लिंक रोड पर बैरिकेडिंग भी किया गया है। LEAD 2 वहीं राष्ट्रपति निर्धारत समयानुसार रांची से धनबाद के लिए रवाना हुईं हैं। LEAD 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज वे आईआईटी आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

वे दीक्षांत भाषण देंगी। साथ ही टॉपर छात्र को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल समेत 20 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे आईआईटी धनबाद के लिए यह दीक्षांत समारोह खास है। दीक्षांत समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा रहेगा। इनमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा को आईआईटी धनबाद की ओर से डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि राष्ट्रपति प्रदान करेंगी। इससे पहले कल राष्ट्रपति देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी।

Similar News