राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Update: 2026-07-14 05:56 GMT



राम मंदिर चढ़ावा विवाद में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। सभी आठ आरोपियों को अभी और कई दिन जेल की सलाखों के पीछे गुजारने होंगे। अदालत ने सोमवार को उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

तय समय सीमा के अनुसार आज आरोपियों की अदालत में पेशी होनी थी। लेकिन एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट के नियमित जज रजत वर्मा के अवकाश पर होने से इस संवेदनशील मामले की सुनवाई प्रभारी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रतिभा नारायण की कोर्ट में संपन्न हुई। प्रभारी जज ने मामले की गंभीरता और एसआईटी की चल रही जांच को ध्यान में रखते हुए सभी आठों आरोपियों की न्यायिक रिमांड को अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

अदालत के इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि आरोपियों को फिलहाल कोई जमानत नहीं मिलने वाली है। अब इन सभी आरोपियों को 14 दिन बाद यानी 27 जुलाई 2026 को दोबारा अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Similar News