इंडिया AI मिशन: तकनीकी क्षमता में नया मापदंड होगा स्थापित

Update: 2026-02-15 15:05 GMT




भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंटेल इंडिया के सहयोग से इंडिया एआई मिशन ने 16 फरवरी 2026 को भारत मंड़पम, नई दिल्ली में "AI जिम्मेदारी अभियान" की शुरुआत की घोषणा की है। इस अभियान का लक्ष्य 24 घंटे में सबसे अधिक प्रतिज्ञाएं प्राप्त करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड™ बनाना है।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार उपयोग के लिए जागरूक करना है। भागीदार http://aipledge.indiaai.gov.in/ पर जाकर प्रतिज्ञा ले सकते हैं और डिजिटल मान्यता बैज प्राप्त कर सकते हैं। यह अभियान छात्रों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों और नागरिकों को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

खासतौर पर युवाओं को जिम्मेदार AI उपयोग, डेटा गोपनीयता और गलत सूचना से निपटने के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया है। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के तहत आयोजित इस अभियान से भारत की विश्वसनीय एआई पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी क्षमता में नया मापदंड स्थापित होगा।

Similar News