वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ आज से पांच दिन की भारत यात्रा पर रहेंगी, उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
अपनी भारत यात्रा के दौरान वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश किया है। इस यात्रा से भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।