आज पीएम मोदी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का करेंगे औपचारिक शुभारंभ

Update: 2026-02-19 04:50 GMT




इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। आज सुबह लगभग साढ़े 9 बजे यह समारोह होगा।

प्रधानमंत्री के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व भर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी इस समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न देशों के पवेलियन का अवलोकन करेंगे।

इसके साथ प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे से आरंभ होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। इसमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक साथ मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि एआई पर राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिसमें शासन, अवसंरचना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं।

Similar News