भारत ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में लॉन्च किए 3 स्वदेशी AI मॉडल

Update: 2026-02-19 04:59 GMT




भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अपनी खुद की टेक्नोलॉजी विकसित करने की दिशा में सक्रिय हो गया है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान, भारत ने तीन नए स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पेश किए। इन मॉडलों का मकसद भारत में ही एआई तकनीक को विकसित करना और विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करना है।

मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने इंडिया AI मिशन को 10,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत भारत अपना बड़ा एआई मॉडल, मजबूत कंप्यूटिंग सिस्टम और आम लोगों के काम आने वाले एआई टूल बना रहा है। सरकार ने स्टार्टअप कंपनियों को जीपीयू पर सब्सिडी दी है ताकि वे बेहतर और तेज कंप्यूटर संसाधनों का इस्तेमाल कर सकें।

अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी जा चुकी है और कई कंपनियों को इस मिशन में शामिल किया गया है। बेंगलुरु की सर्वम एआई, ग्नानी.एआई और आईआईटी-बॉम्बे के भारतजेन समूह ने नए भाषा और वॉइस मॉडल लॉन्च किए। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Similar News